
Description
“भारतीय अर्थव्यवस्था” (10वाँ संस्करण) पुस्तक भारत की आर्थिक संरचना, नीतियों और विकास की व्यापक समझ प्रदान करती है। इसमें कृषि, उद्योग, सेवा क्षेत्र, बैंकिंग, बजट तथा आर्थिक सुधारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों का सरल और व्यवस्थित वर्णन किया गया है। इस संस्करण में बजट 2026-27 और आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 से जुड़े नवीनतम तथ्यों को शामिल किया गया है, जो इसे UPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बनाता है। स्पष्ट भाषा, अद्यतन सामग्री और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के माध्यम से यह पुस्तक अभ्यर्थियों को न केवल अवधारणाओं को समझने में मदद करती है, बल्कि उन्हें उत्तर लेखन और समसामयिक मुद्दों के बेहतर विश्लेषण के लिए भी सक्षम बनाती है।
पुस्तक की महत्वपूर्ण विशेषताएं:
✍ पुस्तक में सामान्य अध्ययन (GS) के सभी खंडों, प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के प्रश्न-पत्र III (आर्थिक विकास) को समाहित है।
✍ इसमें 2026-27 के बजट एवं 2025-26 के आर्थिक सर्वेक्षण को भी शामिल किया गया है।
✍ पिछले वर्षों के प्रश्नों के साथ नए पैटर्न के प्रश्नों को भी अपडेट (update) किए गए वर्तमान मुद्दों के साथ शामिल किया गया है।
✍ सरल भाषा, ग्राफ, चार्ट, इन्फोग्राफिक्स और कई उदाहरणों की सहायता से अवधारणाओं को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया गया है।
✍ आर्थिक आंकड़ों और योजनाओं को समाहित करते हुए पुस्तक को अद्यतन किया गया है।
✍ इसमें UPSC प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यास प्रश्न भी शामिल हैं।
✍ पुस्तक के अंत में आर्थिक शब्दावली को भी प्रस्तुत किया गया है।
✍ UPSC (CSE) के पाठ्यक्रम को व्यवस्थित रूप में समाहित किया गया है।
✍ महत्वपूर्ण बिंदुओं को विशेष रूप से हाइलाइट (highlight) किया गया है।
✍ यह पुस्तक RBI, NABARD तथा SEBI की परीक्षाओं के लिए भी उपयोगी है।
